Home मुख्य गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले छात्र को कुलपति ने किया सम्मानित। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 4, 2017

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले छात्र को कुलपति ने किया सम्मानित। Voice of Darbhanga

IMG_20170204_213751दरभंगा : गणतंत्र दिवस परेड 2017 में भाग लेकर लौटे कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र का कुलपति ने अभिनंदन किया. सनद रहे कि विश्वविद्यालय के म.अ.र. लता संस्कृत महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवक जो शास्त्री वर्ग के छात्र हैं, मनोरंजन कुमार झा ने बिहार का प्रतिधिनित्व करते हुए गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली के राजपथ पर भाग लिया था. आज छात्र का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो. विद्याधर मिश्र ने पुष्पमाला पहलनाई और मिठाई खिलाया. इस मौके पर कुलपति ने स्वंयसेवकों को उत्साहित करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं अपितु बिहार के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि मैं स्वंयसेवकों के समुन्नयन के प्रति कृतसंकल्पित हूं. कुलपति ने उम्मीद जाहिर की कि छात्र ऐसे ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करेंगे. इस मौके पर छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, पूर्व डॉ. सुरेश्वर झा, सीसीडीसी डॉ. शिवलोचन झा, भू-संपदा पदाधिकारी डॉ. अवधेश कुमार चौधरी, डॉ. तिलेश्वर यादव, डॉ. प्रभाषचंद, पंकज कुमार, अभिमन्यु कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयन डॉ. सुधीर कुमार झा आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply