
बीती रात आरएस टैंक मोहल्ले में ताला तोड़कर प्रोफेसर के घर चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राय साहब पोखर के समीप बीते रात अज्ञात चोर ने ग्रील का ताला तोड़कर घर से कीमती मोबाइल फोन एवं नगदी चोरी कर लिया. गृहस्वामी प्रो. एच.एस. चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीते रात जब घर के सभी सदस्य गहरी निद्रा में सो रहे थे, चोर ग्रिल में लगे ताले को खोलकर घर में प्रवेश कर गया और पर्स से नगदी निकालने के साथ साथ चार्ज में लगे स्मार्टफोन को भी निकालकर चलता बना. गृहस्वामी ने घटना की जानकारी बहादुरपुर थाना पुलिस को देते हुए एक सनहा भी दर्ज कराया है.

