
अभियन्ता का संदेहास्पद शव बरामद, दो दिन से परिवारजनों को नही हो पा रहा था संपर्क। Voice of Darbhanga
दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बकभद्रपुर मुहल्ला में आज सुबह जलसंसाधन विभाग में कार्यरत कनीय अभियन्ता का शव संदेहास्पद हालत में मिलने से सनसनी मच गयी। कनीय अभियंता रामयतन महतो का शव उनके घर में मिला है। इसकी सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस ने पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गोपालगंज के थावे के रहने वाले थे और बलभद्रपुर के सांडिल्य निवास में किराए के रूम में रहते थे। दो वर्ष पूर्व रिटायर होने के बाद फ़िलहाल एक्सटेंशन लेकर संविदा पर कार्य कर रहे थे। तीन फरवरी की रात से किसी का फोन नही उठा रहे थे तो आज उनके परिजन एवं स्टाफ ने पहुंच कर देखा। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झाँक कर देखा तो औंधे मुंह लुढ़के पड़े थे। मुह से खून जैसा लगा। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुँचने के बाद दरवाजा खोला गया। तब लाश सामने दिखी। परिजनों ने बताया कि इन्हें ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। पहले शराब पीते थे पर शराबबंदी के बाद शराब छोड़ दिए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीपी लो होने के कारण मौत दिख रही। हलाँकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा।

