दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के दोघड़ा गाँव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला के साथ उसके पड़ोसी ने अकेले देख छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस छेड़खानी में महिला जख्मी भी हो गयी। पीड़ित महिला के आवेदन पर जाले थाना में मामला दर्ज हुआ है।