
दर्शन-परिभ्रमण से बढ़ती है बच्चों की बौद्धिक क्षमता। Voice of Darbhanga
केवंटी: मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत रविवार को क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विधालय धोवीगामा के छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण के लिए ले जाया गया ।
दल को संकुल संसाधन केंद्र मवि लदारी के समन्वयक सत्यदेव ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाघ्यापक अरूण कुमार प्रसाद के नेतृत्व में परिभ्रमण पर गये छात्र- छात्राओं को मघुबनी जिला अंतर्गत बेनीपट्टी के सिघपीठ उच्चैठ स्थान आदि का दर्शन कराएंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत स्कूली बच्चों को दार्शनिक और धार्मिक जगहों पर घुमाने से बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ती हैं। विधालय से घर और घर से विधालय में बच्चें उब जाते हैं। परिभ्रमण पर गये दल में शिक्षक मुकेश कुमार, आनंद कुमार भगत व सूर्य नारायण सुमन शामिल थे।

