
माँ की फटकार पर नाबालिग ने फाँसी लगा कर दी जान! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के पाली गाँव निवासी सरोज झा के 15 वर्षीय नावालिग लड़की दुर्गा कुमारी ने माँ की फटकार पर आक्रोशित होकर गाँव के ही मालिया गाछी में सुबह के 8 बजे में आम के बगीचे में दुपटे की फंदा लगाकर जान गँवा बैठी। घटना की सूचना मिलते ही घश्यामपुर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेज दिया। इस घटना से गाँव में मातम सनाटा है और घटना की तरह.तरह की चर्चा हो रही है। किसी के द्वारा कुछ अन्य तो किसी के द्वारा माँ की फटकार को लेकर घटना को अंजाम देने की चर्चा हो रही है ।

