
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यशाला आयोजित। Voice of Darbhanga
जाले: छात्रशक्ति को संगठित करने व छात्रहित राष्ट्रहित में नई पौध विकसित करने के लिए जिला के ग्रामीण क्षेत्रो के प्लस टू विधालयो में छात्र संघठन की इकाई बनानी है. इस उद्देश्य को लेकर रविवार को स्थानीय इंद्रलोक भवन के सभगार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रखंड इकाई का कार्यशाला आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता एलएन मिश्र मिथिला विश्वविधालय के प्रमुख विमिलेश कुमार ने की. कार्यशाला में प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो छात्र-छात्राओ शामिल हुए. कार्यशाला में छात्र में अनुशासन छात्रों द्वारा सामाजिक हित सामाजिक सरोकार कार्य, राष्ट्र हित से संबंधित प्रशिक्षण जिला संयोजक पिंटू कुमार व दरभंगा नगर मंत्री मणिकांत ठाकुर ने दी. अ0भा0वि0प0 के प्रदेश पदाधिकारी सूरज मिश्रा के निर्देशनुसार नगर कमिटी व महाविद्यालय कमिटी का गठन की गई, जिसमें नगर कमिटी का संयोजक अरुण कु0 पाठक, अध्यक्ष सत्यनारायण झा, उपाध्यक्ष पी0के0 झा, मंत्री संदीप कुमार मेहता, सहमंत्री अभिषेक कुमार को बनाया गया. काजी अहमद कॉलेज, जाले के लिए कमिटी का गठन की हुई. जिसके अध्यक्ष अंकित कुमार पाठक, उपाध्यक्ष उत्कर्ष राठौर, रूपक कुमार, मंत्री रवि कुमार, सुरेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार व कार्यालय मंत्री रंजन कुमार मीडिया प्रभारी अमित कुमार धीर बने.

