Home मुख्य बाबा नगरी में अप्रिय घटना को नहीं किया जायेगा बर्दाश्त: विधायक। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 5, 2017

बाबा नगरी में अप्रिय घटना को नहीं किया जायेगा बर्दाश्त: विधायक। Voice of Darbhanga

IMG_20170205_221750

कुशेश्वरस्थान : शिवनगरी कुशेश्वरस्थान में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उक्त बातें कुशेश्वरस्थान मध्य विद्यालय बालक परिसर में शांति सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक शशि भूषण हजारी ने कही. दो फरवरी की संध्या मूर्ति विसर्जन के दौरान हाई स्कूल के खेल मैदान परिसर व धर्मशाला की जमीन को नाजायज रुप से कब्जा करने को लेकर उप प्रमुख गंगा यादव के द्वारा गोलीबारी के घटना के बाद विधायक शशि भूषण हजारी और कई निर्दोष लोगो के विरुद्ध की गई मुकदमा के आलोक में शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी. बैठक को संबोधित करते हुए श्री हजारी ने कहा कि कुशेश्वरस्थान का गौरवशाली इतिहास रहा है, यहां आज तक किसी ने भी खुलेआम घुड़सवार अपराधियों का प्रदर्शन बाजार में नही किया था. उप प्रमुख द्वारा किये गए इस घटना से स्थानीय व्यवसायी एवं अन्य लोगो में काफी क्षोभ है. बैठक में उपस्थित व्यवसायी संघ के अशोक स्वर्णकार, बहेड़ा के रामानन्द यादव, राजद नेता रामौतार उर्फ कारी, पासवान, मो0 कय्यूम फारुकी, चंद्रशेखर साह सहित सौकड़ों गण्यमान लोगो ने उक्त घटना की एक स्वर में निंदा की और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनार्वृति न हो इसके लिए संकल्प लिया. वहीं बैठक में श्री हजारी ने लोगो की मांग पर हाई स्कूल परिसर की चार दिवारी करने की घोषणा कर ग्यारह सदस्य कोर कमिटी का गठन किया गया. बैठक में सभी जाति और समुदाय के सौकड़ों लोग शामिल थे.

Share

Leave a Reply