
भाजपा मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया विधान पार्षद ने। Voice of Darbhanga

मनीगाछी: मनीगाछी पश्चिमी एवं पुर्वी मंडल का संयुक्त कार्यालय का उद्घाटन मनीगाछी स्टेशन रोड में विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने किया। इसके बाद दोनो मंडल की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा एवं अजय राम की अध्यक्षता मे आयोजित की गयी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विधान पार्षद ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है। इसलिए मैंने अपने ऐक्च्छिक कोष से सभी पंचायत अध्यक्षो की अनुशंसा पर तीन तीन चापाकल लगवाने की घोषणा की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा ग्रामीण विधानसभा प्रभारी सुशील चौधरी द्वारा कल दरभंगा स्थित कर्पूरी चौक पर जनहित के मुद्दो पर होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन एवं 11 फरवरी को होने वाले समर्पण दिवस कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई । इससे पहले विधान पार्षद अर्जुन सहनी एवं प्रभारी सुशील चौधरी को पाग चादर माला से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम मे पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर , मदन यादव , अवधेश यादव, रमेश चौधरी, विनय झा, प्रकाश चंद्र मिश्र , संजय ठाकुर , सुजीत मिश्र , निलाम्बर मंडल , अशोक कामती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

