
भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी बिरौल दक्षिणी मंडल कि कार्यसमीति की बैठक मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस बैठक में संगठन विस्तार हेतु कार्यक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं को मंडल प्रभारी अवधेश झा और जिलामंत्री अशोक नायक ने विस्तृत रूप से बताया। बैठक में जनसंघकालीन कार्यकर्ता डॉ. अनील दास का सम्मान पाग ,माला और दोपटा से मंडल प्रभारी द्वारा किया गया।बैठक में बालकृष्ण आचार्य , रामाकांत साहु , कौशलेन्द्र आचार्य , प्रदीप प्रधान , भोला भगत , दुर्गानंद चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिए।
वहीँ कुशेश्वरस्थान कार्यसमिति की पहली बैठक हरिनगर पंचायत के मझियाम ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मणिकांत झा ने की।

