Home मुख्य सालों भर कीचड़ पानी का नजारा बना रहता है बलुआहा ग्राम की मुख्य सड़क पर। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 6, 2017

सालों भर कीचड़ पानी का नजारा बना रहता है बलुआहा ग्राम की मुख्य सड़क पर। Voice of Darbhanga

IMG_20170205_123712दरभंगा: हायाघाट प्रखंड के  मल्हीपट्टी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत बलुआहा गाँव की मुख्य सड़क की स्थिति की हालत आज भी दयनीय बनी हुई है। इस सड़क से चार गावों का आवागमन बना हुआ है। हालत सड़क का ऐसा है कि लोगों को पैदल चलने मे भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।  जबकि वर्षों तक विधायको का चक्कर लगाने पर भी ये सड़क पर कार्य नही हो सका जबकि यहाँ के ग्रामीणो ने भी कई बार अपनी परेशानी को लेकर विधायक जी से सम्पर्क किया लेकिन हर बार विधायक जी ने अश्वासन देकर ग्रमीणों  को लौटा दिया। विधायक पर लोग आरोप लगा रहे कि दरभंगा में  बैठकर केवल राजनिति करते हैं ग्रामीणों की समस्या से मतलब नहीं।

इस पर जब वॉइस ऑफ़ दरभंगा ने हायाघाट के विधायक अमरनाथ गामी से बात की तो उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि उस पंचायत में भी सड़को का निर्माण ऐतिहासिक रहा है। उक्त पंचायत के चिकनी, इंदिरानगर, मलहीपट्टी एवं बलुआहा में भी विधायक फंड से बड़ी सड़के बनी हैं। मलहीपट्टी से बलहा,  इंदिरानगर से मधुबन एवं पंडासराय से हिछौल, ये सभी बड़ी सड़के विधायक फंड से ही बनी है। कोई यदि बड़ी सड़क है तो उसकी अनुशंसा मुख्यमंत्री सड़क निर्माण योजना के अंतर्गत उनके द्वारा की गयी है जबकि छोटी सड़क मुखिया को बनाना है। फिर भी जब इतना सड़क बना है तो ये भी सड़क बनेगा। क्षेत्र का विकास उनके लिए प्राथमिकता रहा है।

Share

Leave a Reply