
खेलने के कारण डूबने से बालक की मौत। Voice of Darbhanga
केवटी: स्थानीय थाना क्षेत्र के रनवें पुरानीटोल निवासी अर्जुन सहनी के दस वर्षीय बालक बजरंगी कुमार सहनी की मौत सोमवार को टोला स्थित ब्रह्मस्थान के पीछे एक गड्ढ़े में डूबने से हो गई. टोला के ही एक बच्चें ने उसे डूबने की जानकारी दी. इसके बाद टोला में कोहराम मच गया. लोगों ने उक्त गड्ढ़े पर पहुंचकर पानी में डुबकी लगायी तो वह मिला. मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया. लोगों ने ईलाज के लिए सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवें-केवटी लाया, जहां डियूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कमर एकबाल ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि बजरंगी करीब ग्यारह बजे दिन में ब्रह्मस्थान के पास टाइल-गुल्ली खेलने गया था. इसी क्रम में गुल्ली गड्ढ़े में चला गया. गुल्ली को निकालने हेतु जैसे ही गड्ढ़े की ओर बढ़ा कि वह फिसल कर गहरें पानी में चला गया. घटना के बाद घर में कोहराम मचा हैं. वहीं टोला में मातम छाया हैं. अर्जुन को दो बेटे व एक बेटियों में यह सबसे बड़ा था. बजरंगी के पिता मजदूरी करते हैं. उसके माता-पिता दोनों किसी काम से टोला से बाहर गये हुए थे. इघर बजरंगी के माता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं. केवटी पंचायत की मुखिया नासरा बेगम ने मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपए देने की बात कहते नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

