
झिझिया नृत्य का प्रशिक्षण व कार्यशाला। Voice of Darbhanga
दरभंगा : एमआरएम कॉलेज, दरभंगा की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में चल रहे झिझिया नृत्य के पाक्षिक कार्यक्रम के तीसरे दिन नटराज डांस एकेडमी की ओर से महाविद्यालय परिसर में इसका प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक के रूप में मोहित खंडेलवाल, तन्वी, सुहानी, अजय एवं सुनील ने झिझिया नृत्य की बारिकियों से छात्राओं को अवगत कराया. प्रशिक्षण में 50 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया. इससे पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया ने कहा कि झिझिया एक सशक्त लोक नृत्य है. जिसका ललित कलाओं में उत्तम स्थान है. इससे मांसिक शांति मिलती है. महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. विद्यानाथ झा ने कहा कि झिझिया नृत्य मिथिलांचल की एक पारम्परिक व सांस्कृतिक धरोहर है. अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी डॉ. कन्हैया चौधरी ने कहा कि झिझिया नृत्य संगीत चिकित्सा का एक सशक्त माध्यम है. जिससे व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. इस अवसर पर आयुषी श्रीवास्तव, नेहा कुमारी, स्वाती प्रिया, खुशबू कुमारी ने अहम योगदान दिया.

