
थम नही रहा लॉटरी का धंधा, फिर एक लॉटरीबाज गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिले में लगातार जुआ व लॉटरीबाज को पकड़ने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. इसी अभियान के तहत सोमवार को पंडासराय मुहल्ले में नागालैंड की लॉटरी बेचते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पंडासराय मुहल्ले में विनोद मंडल नाम का व्यक्ति कई राज्यों की लॉटरी का टिकट बेचता है. इसी को लेकर एक टीम बनाकर छापामारी की गई तो उसके पास से नागालैंड की दर्जनों टिकट व 19364 रूपये बरामद किया गया है.

