
Home मुख्य बिना कनेक्शन हज़ारो का बिल आने के खिलाफ ग्रामीणों ने फूँका विभाग के पदाधिकारियों का पुतला। Voice of Darbhanga
बिना कनेक्शन हज़ारो का बिल आने के खिलाफ ग्रामीणों ने फूँका विभाग के पदाधिकारियों का पुतला। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: सिमरी थानाक्षेत्र के माधोपुर वास्तवाड़ा के माधोपुर हरिजन टोल के दर्जनों लोगो ने आज बिजली विभाग के पदाधिकारियों का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। लोगो ने बताया कि हरिजन टोल के करीब डेढ़ सौ घरों में एक साल पहले मीटर लग गया परंतु कनेक्शन आजतक नही किया गया। बिना कनेक्शन ही लोगो को हज़ारो के बिल आने लगे। इसकी शिकायत कई बार विभागीय पदाधिकारियों से करने के वाबजूद आजतक समस्या को दूर नही किया गया। यदि अब भी विभाग नही चेता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पुतला दहन में विनोद राम, अशोक राम, सहवीर राम, मनोज पासवान, सुरेश ठाकुर,शकुंती देवी, शीला देवी, धनमा देवी, दीपक राम आदि सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

