Home मुख्य डिबिया से घुरा में तेल डालने में बुरी तरह झुलसा मरीज जयनगर से डीएमसीएच रेफर। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 7, 2017

डिबिया से घुरा में तेल डालने में बुरी तरह झुलसा मरीज जयनगर से डीएमसीएच रेफर। Voice of Darbhanga

IMG_20170207_135610

दरभंगा: आज दोपहर मधुबनी जिले के जयनगर पीएचसी से रेफर होकर डीएमसीएच पहुँचे झुलसे मरीज महुलिया गांव निवासी पलट साह की की हालत बहुत गंभीर है। उनके पुत्र शत्रुधन साह ने बताया कि लदनिया थानाक्षेत्र के महुलिया ग्राम निवासी 55 वर्षीय श्री साह आज सुबह आग के घुरा में मिट्टी तेल भरे डिबिया से घुरा में तेल डाल रहे थे। इसी दौरान डिबिया में आग पकड़ लिया जो उनके शरीर में लग गया। पोलिस्टर के कपड़े-स्वेटर आदि के कारण शरीर में तेजी से आग पकड़ लिया। इसे लेकर वे जयनगर अस्पताल गये जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

Share

Leave a Reply