
प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर एभीवीपी ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला। Voice of Darbhanga

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा नगर इकाई के द्वारा परिषद ऑफिस से आक्रोश मार्च निकाल कर नाका न0 5 पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ,शिक्षा मंत्री एवं बीएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया।
वही सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शह जिला शोसल मिडिया प्रमुख सूरज मिश्रा ने कहा कि सरकार बिहार कर्मचारी चयन आयोग कि परीक्षा को अविलंव रद्द कर दोबारा आयोजित करें ताकि लाखो छात्रों के भविष्य को बचाया जा सके परीक्षा में लगातार दूसरी बार पेपर लीक होने से बिहार में प्रतियोगिता परीक्षाओ की विश्रनियता पर प्रशन चिन्ह खड़ा हो गया है टॉपर घोटाले के भंडाफोड़ और उसके पहले मैट्रिक परीक्षा में खुलेआम हई नक़ल की घटना से बिहार जहाँ पुरे देश में शर्मसार हुआ अब नोकरी के लिये आयोजित परीक्षार्थियों से भी परीक्षाथियो का भरोसा खत्म हो गया है।
वही सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक पिंटू भंडारी ने कहा कि बिहार सरकार बिहार के बदहाली की और धकेल दिया शिक्षा की बदहाली की स्थिति में लाखों छात्र पलायन कर जाते है ।
वही पर नगर शह मंत्री सूरज चौधरी एवं सौरव राठौर ने कहा कि बिहार सरकार से हम यह मांग करते है कि प्रशन पत्र लिक मामले को जल्द से जल्द जाँच कर दोषियों पर करवाई करें नही तो एभीवीपी आंदोलन करेंगी और इसके जिम्मेदार सिर्फ बिहार सरकार खुद होगी।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सुरेन्दर यादव , रामनारायण पंडित, प्रशांत चौधरी, दीपक झा, प्रदुमन झा, विवेक जयशवाल , सूरज शर्मा , अभिजीत मुखर्जी , कैलाश कुमार, सुधीर शर्मा , सम्भु कुमार , रंजन झा, चन्दन मिश्रा , सुमन कुमार , आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।।

