Home मुख्य वेलेंटाइन डे के दिन हुई शादी का दो साल बाद रोज डे के दिन हुआ ब्रेकअप। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 7, 2017

वेलेंटाइन डे के दिन हुई शादी का दो साल बाद रोज डे के दिन हुआ ब्रेकअप। Voice of Darbhanga

IMG_20170207_180836

दरभंगा : बिरौल में आज दो वर्ष पूर्व 14 फरवरी 2015 को ब्याही गई दो जुड़वा बहनें आज पुलिस,सरपंच, वर व वधू पक्षों की आपसी सहमति से दांपत्य जीवन से अलग हो गई। दोनों की शादी जुड़वा भाइयों से हुई थी। सोमवार को बिरौल थाना परिसर में आपसी सहमति से यह फैसला लिया।

मामला कुशेश्वरस्थान थाने के डीहकलना गांव का है। उस गांव के श्याम सुंदर पासवान ने जुड़वा बेटियों की शादी बिरौल प्रखंड के अथार गांव के मंगल पासवान के जड़वा बेटे कारी पासवान एवं भोला पासवान से दो वर्ष पहले एक ही मंडप पर धूमधाम से हुई थी। लड़की पक्ष के मुताबिक दोनों लड़के सक्षम नहीं थे। दोनों सगी बहनें जब ससुराल गई तो उसक भरपेट भोजन भी नहीं मिलता था। विवाहिता बहनों ने अपने परिजन से ऐसे लड़कों के साथ रहने से साफ तौर पर इन्कार कर दिया।

इस मामले को लेकर पंचायत हुई। लेकिन लड़की पक्ष उस घर में अपनी बेटियों को भेजने के लिए तैयार नहीं हुआ। सोमवार को डीह कलना के सरपंच केदार राय ने दोनों पक्षों को बिरौल थाना पर बुलाया। दोनों पक्षों ने राजी खुशी से अलग रहने पर सहमति जताई और आज से दोनों अलग हो गए।

Share

Leave a Reply