
बाबा नागार्जुन के ग्राम में समर्पण दिवस मनाने का निर्णय लिया भाजपा की बेनीपुर इकाई ने। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष संतोष झा की अध्यक्षता मे शिवराम कचहरी प्रांगण मे आयोजित की गई। आगामी 11 फरवरी को पंडित दिन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप मे नागार्जुन पुस्तकालय तरौनी मे मनाने का फैसला किया गया तथा 14 फरवरी को किसानो की समस्याओ पर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। जिला से आए प्रभारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बताया कि बूथ कमिटी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक एक विस्तारक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेनीपुर के पूर्व विधायक गोपालजी ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2017 पार्टी के विचार प्रचारक पंडीत दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे जनता का विश्वास सरकार के प्रति बढा है और इसको कार्यकर्ता के माध्यम से बुथ स्तर तक के लोगो तक पहुंचाया जाएगा ।बजट की सराहना करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि बजट मे छोटे, मध्यम वर्गीय लोग, वरिष्ठ नागरिक , युवा एवं महिलाओ का खास ख्याल रखा गया है ।
बैठक मे प्रदेश से नियुक्त विस प्रभारी प्रदेश पंचायती राज मंच के अध्यक्ष जय किशोर झा , बालाकान्त मिश्र , अमीरी विद्यार्थी , सुजीत राय सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

