
इमामबाड़ा को बचाने की ख़ातिर एक शख्स ने दी है आत्मदाह की चेतावनी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बहादुरपुर गाँव निवासी मोहम्मद मुस्तफ़ा उर्फ़ ग़ुलाम ए मुस्तफ़ा नाम के एक शख्स ने पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा को एक पत्र लिखा है। जिसमें इस बात का जिक्र किया है कि बहादुरपुर के कुछ दबंगो द्वारा जबरन इमामबाड़े को हटा कर उस पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसके खिलाफ वो आवाज़ उठाता आया है। लेकिन पैसे और रसूख के दम पर कुछ लोगों द्वारा इमामवारे को हटाकर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त निर्माण के रोकने के लिए उन्होंने कई बार प्रयास किया लेकिन यह संभव नहीं हो सका अंत में मोहम्मद मुस्तफ़ा ने आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजे आवेदन के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा को दिया है। इस आवेदन में यह कहा गया है कि अगर इमामबारा की जगह पर चल रहे अवैध निर्माण को रोका नहीं गया और उचित इंसाफ नहीं किया गया तो 10 फरवरी 2017 को वो आत्मादाह कर लेगा और सजे उत्तरदायी पुलिस महानिदेशक होंगे।

