
अग्निकांड में दो जानवर मरे, वृद्ध घायल। Voice of Darbhanga
जाले: बीते बुधवार की आधी रात में घर को भतपोखरा गांव के जाले पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं0 एक की सदस्य सीता देवी के घर में लगी आग से दो खंस्सी की मौत हो गई. गृहस्वामी के 90 वर्षीय चाचा, भैंस, पारी, आग से झुलस कर मरणासन्न है. जिसमें झुलसे वृद्ध की चिकित्सा रेफरल अस्पताल में की जा रही है. वहीं झुलसे घायल जानवरो की चिकित्सा प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राजीव रंजन झा ने मौके पर पहुंच कर इलाज किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जाले पश्चिमी पंचायत के भटपोखरा गांव के वार्ड नं0 एक की सदस्य सीता देवी पती नगीना दास के आवास में बुधवार की रात अचानक लगी आग की लपटें उठती देख लोगो के हल्ला पर आसपास के लोग जुटे, पानी से आग बुझाते बुझते घर में रखा सभी सामग्री जलकर खाक हो चुकी थी. घर में बंधी भैंस व पारी आग से झुलसने से घर में कूदने लगी. जिसे घर में पूर्व सोए हुए 85 वर्षीय वृद्ध प्रगास दास ने रस्सी खोल कर उसे भगा दिया पारी व भैंस भागने के क्रम में झुलस गई. बड़ी-बड़ी दो खंस्सी उसी आग में जलकर मर गई. वहीं उसी आग में वृद्ध प्रगास दास, गंभीर रूप से घायल हो गए, उसे रेफरल अस्पताल के डा0 बी0 के0 शर्मा द्वारा इलाज की जा रही है. पीड़ित नगीना दास अपने परिवार के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चला गया था, उसके अनुसार घर में रखे पेटी बॉक्स अटैची जिसमें महिलाओं के कपडा व जेवरात पलँग गृहोपयोगी सामग्री आदि जलकर स्वाहा हो गई.

