Home मुख्य पुलिस छापामारी में 9 जुआरी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 7, 2017

पुलिस छापामारी में 9 जुआरी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170207_224725

दरभंगा : लहेरियासराय थाना के मोगलपुरा मुहल्ला में छापामारी कर पुलिस ने 2663 रूपये समेत 9 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है. दरभंगा पुलिस एक महीने से दर्जनों जगहों पर छापामारी कर जुआड़ियों को दबोच रही है. लेकिन इसके बावजूद भी दर्जन भर जगहों पर खुलेआम जुआ खेलते देखा जा रहा है. आज जिन जुआड़ियों को पकड़ा गया है, उनमें साहसुपन मुकेश कुमार, मोगलपुरा के मन्नु महतो, नन्दु महतो, सुनील कुमार महतो, लालबाबू महतो, राजेश कुमार महतो, हरिदेव महतो, शंकर महतो और मो. आरजु शामिल है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि जिले में जुए कि खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा.

Share

Leave a Reply