Home मुख्य देर रात सिस्टर्स क्वाटर में लगी आग में घर का सारा सामान जलकर राख। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 8, 2017

देर रात सिस्टर्स क्वाटर में लगी आग में घर का सारा सामान जलकर राख। Voice of Darbhanga

IMG_20170208_073109

दरभंगा: डीएमसीएच के सिस्टर्स क्वार्टर में मंगलवार की रात शॉट सर्किट से आग लग गई। ऑग की लपटें इतनी थी की कोई भी स्थल के नजदीक जाने की हिम्मत नही जुटा पा रहे थे। गायनिक वार्ड के पोखर के पश्चिम स्थित इस क्वाटर्स में उस वक्त कोई भी सदस्य नही थे। यह आग ऑख रोग विभाग के ओटी के सिस्टर इंचार्ज सरोज गुप्ता के आवास में लगी थी। सरोज गुप्ता पटना गई थी। जबकि उनका पति जगन्नाथ साह घर बंद करके बाजार गए थे। अन्य कर्मी और उनके परिजनों ने पास के ही पोखर से पानी लाकर काबु पाने का भरसक प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थी की आग बुझने का नाम नही ले पा रहा था। बिजली मिस्त्री ने बिजली लाईन काट दी । इसके बाद यह लपटे कम हुई। तब तक अंदर के कमरों में भी आग फैल गई। लेकिन गेट में ताला लगा हुआ था। लोगों ने ताला तोड़कर कमरों में लगी आग को बुझाने में लोग जुट गए। चारों ओर से लोगों ने कमरों में पानी झोकना शुरू कर दिया। काफी मस्क्कत के बाद आग पर एक घंटा के बाद काबु पाया गया । जबतक इन कमरों में रखे सभी सामग्री जलकर राख हो गया था। जलने वालों सामग्री में टीवी, फ्रीज, सोफा , कुर्सी टेबुल, गददा समेत अन्य कीमती सामान शामिल हैं। इसके बाद दमकल पहुंचा। दमकल कर्मियों ने भी कमरों में पानी की बौछार किया । स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटों के साथ धुआ भी काफी फैल गया था। इसके कारण स्थल पर जाने में परेशानी हो रही थी। घरों के दरबाजों में तालें लगे थे। इसको लेकर आग बुझाने में काफी परेशानी हुई थी। स्थानीय लोगों का सहयोग नही होता तो यह आग की लपटें अन्य आवासों में भी फैल जाती। यहां एक बड़ी दुर्घटना होते होते बच गया।

Share

Leave a Reply