Home मुख्य शौच जाने केलिए बाइक सड़क पर लगाया तो मार दी गोली। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 8, 2017

शौच जाने केलिए बाइक सड़क पर लगाया तो मार दी गोली। Voice of Darbhanga

IMG_20170208_095913

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के सिमराहा गाँव निवासी श्याम यादव को अज्ञात लोगो ने बीती रात करीब दस बजे गोली मार दी। गोली लगने के बाद सत्तीघाट पीएचसी ने डीएमसीएच रेफर कर दिया जहाँ आज सुबह से उनका इलाज़ चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात में बाइक से घर लौटने के क्रम में बाइक सड़क किनारे लगा कर रास्ते में श्याम यादव शौच केलिए गये। इसी दौरान बाइक पर पहुँचे अज्ञात लोगों ने हल्ला किया कि बाइक सड़क पर किसने लगाया। श्याम यादव निकल कर आये और शौच जाने की बात बतायी तथा गाडी हटाने का नाम बोला। पर अज्ञात लोगो ने इतने में गोली निकाल चला दिया।

सूत्रों की माने तो मामला कुछ और हो सकता है। इस मामूली झगड़े को बहाना बनाया गया हो सकता है।

Share

Leave a Reply