
बिना पूछे दोस्त की बाइक ले जाने से दोस्तों के बीच चल गया चाकू-गोली। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय थाना अंतर्गत बलभद्रपुर मुहल्ले में बुधवार को दो दोस्तों के बीच हुई लड़ाई ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पथराव सहित गोली व चाकू चल गया. जिस से पूरे मुहल्ले में कुछ घंटों के लिए आतंक का माहौल पैदा हो गया. स्थानीय लोगों ने एएसपी दिलनवाज अहमद सहित लहेरियासराय थाने को घटना की जानकारी दी.
उक्त घटना को लेकर पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची. जहां गोली फायरिंग, चाकूबाजी व पथराव करने के मामले में मौके से झड़प करते हुए दोनों पक्षों से 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई. पूरे मामले को लेकर एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि अभिषेक झा व विकास कुमार झा दोनों में पहले से ही दोस्ती थी. बिना अनुमति के बाइक ले जाने को लेकर उक्त दोनों दोस्तों में जम कर बाताबाती हुई.
उन्होंने बताया कि उसके बाद दो गुट बन गए जिसमें पहले गुट में अभिषेक झा, रविकेश कुमार झा व मुन्ना कुमार सिंह जबकि दूसरे गुट में संजीव कुमार झा, अजय कुमार झा, विकास कुमार झा के बीच जम कर मारपीट व अभिषेक कुमार झा जो कि अपने नाना वकील टीएन ठाकुर के यहां रहता है, के घर जमकर पत्थरबाजी की गई. दोनों गुटों के बीच हो रहे झड़प में दो हवाई फायरिंग की बीत पुलिस ने कही है.
घटना स्थल से एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, कई मोबाइल दर्जनों सीम कार्ड सहित दर्जनों फर्जी आधार कार्ड मिले हैं. फर्जी आधार कार्ड को लेकर गिरफ्तार युवकों से जब पूछताछ की गई तो उन लोगों ने बताया कि तुलसी स्टूडियों से उन्होंने उक्त फर्जी कार्ड बनवाया है. एएसपी के निर्देश पर उक्त स्टूडियो में छापेमारी की गई. जहां से दर्जनों फर्जी कार्ड बरामद किये गए. इस मामले की जांच के लिए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

