
गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
दरभंगा: गांजा की तस्करी को लेकर बहादुरपुर थाना व पतोर ओपी प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पतोर ओपी अंतर्गत खैरा गांव में छापेमारी कर बहेड़ा प्रखंडा अंतर्गत बसुआम गांव के एक गांजा तस्कर मो. गुलफाम को पुलिस ने एक किलो गांजा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया.
मामले को लेकर पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त गांजा तस्कर पर पूर्व में भी गांजा तस्करी व चोरी के मामले दर्ज हैं, जिसमें कई महीनों से उक्त तस्कर फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी. इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव से उसे गांजा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया.

