
पैसे लेकर नौकरी दिलाने के नाम जदयू नेत्री पर ठगी करने का मामला गरमाया। Voice of Darbhanga

दरभंगा : पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. जिसमें जनता दल यू की एक नेत्री समेत कई लोगों का नाम शामिल है. लहेरियासराय थाना में सीताराम कुमार के लड़के प्रशांत कुमार जो अशोक पेपर मिल थाना के उसमा गांव के रहने वाले हैं ने बताया कि 2012 में बी.कॉम करने के बाद कम्प्युटर टीचर्स ट्रेनिंग की. कॉर्स भी किया और वह नौकरी के लिए कई जगहों पर आवेदन दिया. वर्ष 2016 में सिविल कोर्ट पटना में लिपिक की बहाली की रिक्ति निकली. तो उसने आॅन लाईन आवेदन भी दाखिल किया. वहीं पटना हाईकोर्ट में सहायक के पद पर भी आवेदन किया. इसी बीच मो. नुरूल हसन के लड़के मो. अशरफ जो बिस्फी मधुबनी का रहने वाला है और मो. सीतारे, मो. निराले और मो. अंसारूल, जो सभी सिंहवाड़ा के है. उनसे उनकी मुलाकात हुई. तो उन चारों ने यह कहा कि की मो. ओवेद हाशमी की पत्नी हमीदा असगरी की पहचान उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश से है और तुम्हारी नौकरी करा देंगी. जिसके बाद इनकी मुलाकात असगरी से कराई गई और उन्होंने 5 लाख की मांग कर दी. जिसके बाद उसने ढ़ाई लाख रूपया असगरी को दिया. लेकिन इसे कोई नौकरी नहीं लगी. जब इसने अपने पैसे की मांग की तो उसे पैसा भी वापस नहीं दिया गया. इस बीच आज दोनों दोस्तों ने आकर लहेरियासराय थाने में लिखित बयान देकर नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए पुलिस को मोबाईल पर हुए बातचीत का रेकॉडिंग भी उपलब्ध कराया है. पुलिस इस हाई प्रोफाइल मामले को लेकर आज इन दोनों का बयान कैमरे के सामने रिकॉर्ड कराया.

