
मिथिला विश्वविद्यालय में नामांकन समिति की बैठक। Voice of Darbhanga
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के नामांकन समिति की बैठक जो कुलपति सचिवालय में आहुत की गयी थी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. नामांकन समिति की बैठक कुलपति प्रो. राजकिशोर झा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें छात्रा संकायाध्यक्ष डॉ. भोला चैरसिया, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. हरेकृष्ण सिंह, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. रामचन्द्र ठाकुर, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. धनेश्वर प्रसाद सिंह, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश झा, चन्द्रधरी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय के प्रधनाचार्य डॉ. अरविंद कुमार झा, कुलसचिव प्रो. अजीत कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलानंद यादव आदि उपस्थित थे. नामांकन समिति की बैठक में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित एम.ए. (शिक्षा) बी.लिस. तथा एम.लिस. में नामांकन के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी गयी है. अब नामांकन के लिए आवेदन 15 पफरवरी तक किए जा सकेंगे. बैठक में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में रिक्त सीटों पर नामांकन लेने पर विचार किया गया. जिसमें निर्णय लिया गया कि इस पर सिडिकेट पर विचार पहले किया जा चुका है. ऐसी स्थिति में पुन: इस मामले को सिंडिकेट के समक्ष निर्णय लेने के लिए उपस्थापित किया जाय.

