
रसोइयों को दिया गया प्रशिक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केवंटी प्रखण्ड में मध्याहन भोजन में गुणवत्ता व सुरक्षा को ले चल रहे दूसरे चरण के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण में आठ संकुलाघीन विधालयों के एक – एक रसोईयां को जानकारी दी गईं ।
शुक्रवार को पहली पाली में क्षेत्र के मवि छतवन वेसिक , मवि माघोपट्टी, मवि पचाढ़ी तथा मवि महेशाजान गठुली व दूसरी पाली में उमवि दुघिया, मवि विघालय लदारी, मवि कोयलास्थान तथा मवि खिरमा संकुलों के सभी विधालयों के एक – एक रसोईयां को प्रशिक्षित किया गया। खिरमा पथरा स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक व साघनसेवी इमरान काजमी व रूणा कुमारी ने रसोईयां को विभागीय निर्देशों से अवगत कराते हुए मध्याहन भोजन के संचालन में साफ – सफाई एवं गुणवत्ता तथा सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षित किया। मौके पर बीआरपी जितेंद्र राम , मो.इकबाल आदि मौजूद थे ।

