
रविदास जयंती पर पुस्तक का हुआ विमोचन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: रविदास सेवा संघ के तत्वावधान में रविदास जयंती का आयोजन चन्द्रधारी संग्रहालय के सभागार में किया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलराम राम की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मिथिला शोध संस्थान के निदेशक डॉ. देवनारायण झा ने कहा कि रविदास के जीवन चरित्र से अनुसरण करने की आवश्यकता है. वहीं प्रो. हरिश्चन्द्र सहनी की रचित पुस्तक चित्तौड़ राजघराने की महारानी झालीबाई एवं मीराबाई के महान गुरुसंत प्रवर रविदास का विमोचन किया गया. इस मौके पर प्रो. हरिश्चन्द्र सहनी, शंभु यादव, बी.के. पटवा, कैलाश चौपाल, डॉ. विश्वनाथ राम, तिलकेश्वर राम, प्रमोद चौधरी, विजयश्री जितेन्द्र राम, कल्याण भारती, सिंघेश्वर राम, मनोज राम, मुन्ना राम, सुरेश दास आदि ने विचार व्यक्त किये. वहीं धन्यवाद ज्ञापन किरण कुमारी ने किया.

