Home मुख्य खुले में शौच से मुक्त हुआ वार्ड। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 10, 2017

खुले में शौच से मुक्त हुआ वार्ड। Voice of Darbhanga

IMG_20170211_002937दरभंगा: अलीनगर प्रखंड अंतर्गत पकड़ी पंचायत का वार्ड नंबर 6 शुक्रवार को खुले में शौच से हुआ मुक्त घोषित हुआ. जीविका से आए गांधी ने खुले में शौच करने से क्या क्या बीमारियां फैलती है उसकी जानकार दी.

उन्होंने कहा कि गंदगी को मिटाएंगे, स्वच्छता को अपनाएंगे, स्वच्छ भारत हम बनाएंगें. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने कहा कि 14 मार्च तक पूरे प्रखंड को खुले में शौच मुक्त करना है. वार्ड 6 अबतक 71 शौचालय का निर्माण हो चुका है. खुले में शौचमुक्त की अध्यक्षता अलीनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ द्वारा की गयी.

साथ में अलीनगर पंचायत के मुखिया मनेसुर रहमान, प्रखंड समन्वयक धीरेंद्र कुमार झा, पकड़ी पंचायत के मुखिया पति, निलंबर सदा, कुलदीप यादव, मो0 लड्डू, पंचायत भर के वार्ड सदस्य, लुत्फुर रहमान, प्रखंड क्षेत्र के सभी सी एलटीएस समस्त ग्रामीणों के बीच वार्ड 6 के वार्ड सदस्य को  खुले में शौचमुक्त को लेकर वार्ड सदस्य रेजाउल्लाह उर्फ़ अर्शी को प्रखंड विकास पदाधिकारी के हांथों सम्मानित किया गया.

Share

Leave a Reply