Home मुख्य हर हाल में कराएं कदाचारमुक्त परीक्षा: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 10, 2017

हर हाल में कराएं कदाचारमुक्त परीक्षा: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga

IMG_20170211_042928दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में बीपीएससी परीक्षा के लिए नियुक्त केंद्राधीक्षकों की बैठक हुई। इसमें बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 12 फरवरी को आयोजित होने वाली 60वीं से 62वीं सम्मिलित संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के सभी 16 परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षकों ने हिस्सा लिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का सख्त निर्देश दिया। उपस्थित जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारी, ऑ‌र्ब्जवर एवं पुलिस पदाधिकारियों को बिहार लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देश का अक्षरश: अनुपालन करने का आदेश दिया। परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी स्थिति में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक रहेगी। वीक्षकों के भी मोबाइल फोन के प्रयोग पर रोक रहेगी। वीक्षक अपना मोबाइल फोन विद्यालय के कार्यालय में जमा करा देंगे। डीएम ने केंद्राधीक्षकों से कहा कि सफल परीक्षा संचालन में उनकी महती भूमिका है। किसी भी परिस्थिति में निर्देश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। लापरवाही व उदासीनता बरतने वाले सख्त कार्रवाई के भागीदार होंगे। बैठक में डीआरडीए निदेशक नरेश झा, सदर अनुमंडलधिकारी डॉ. गजेन्द्र प्रसाद सिंह, बेनीपुर अनुमंडलाधिकारी अमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार दिवाकर, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलनवाज अहमद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल एवं बेनीपुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, जोनल पदाधिकारी, स्टैटिक पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply