Home मुख्य महिला क्रिकेट मैच में मून स्टार क्लब ने 17 रनों से जीत कर कप किया अपने नाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 10, 2017

महिला क्रिकेट मैच में मून स्टार क्लब ने 17 रनों से जीत कर कप किया अपने नाम। Voice of Darbhanga

IMG_20170211_075616

घनश्यामपुर: प्रखंड अंतर्गत पाली गाँव के ऐतिहासिक मैदान में शुक्रवार को महिला क्रिकेट मैच प्रतियोगिता कराया गया। इसमें मून स्टार क्लब की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 140 का लक्ष्य विकास क्लब की टीम को को दिया। जबकि विकास क्लब की टीम ने 12 ओवरों में 123 रन बनाकर एक आसान सी जीत मून स्टार के टीम को दिया। पूरे सम्मान के साथ विजेता टीम व उप-विजेता टीम को कप के साथ 501 रुपया का पुरुस्कार दिया गया। क्षेत्र में पहली बार महिला किकेट मैच होने की खबर सुन दूरदराज़ से भारी संख्या में मैच देखने लोग पाली गाँव के ऐतिहासिक मैदान में पहुँचे। लोगों ने खेल का भरपूर आनंद लिया। वहीँ खेल जगत में ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियां में भी आगे बढ़ने की उत्साह दिखी। मैच देखने पहुंचे घनश्यामपुर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख पति विनोद मिश्र,प्रखंड उप-प्रमुख नसर नवाब,जिप सदस्य दीपक,पाली पंचायत के मुखिया पति सहादत अली,पाली पंचायत के पूर्व उप-मुखिया हसन जाहिद,व वसीम जावेद,सभी महिला क्रिकेट मैच की काफी प्रशंसा किए।

Share

Leave a Reply