Home मुख्य चन्दनपट्टी में भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 11, 2017

चन्दनपट्टी में भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव। Voice of Darbhanga

IMG_20170211_122228

दरभंगा: भूमि विवाद के मामले में आज सुबह दो समुदायों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर दलित समुदाय के लोगों पर लाठी डंडे बरसाए जिससे कई लोग घायल हो गए।

घटना दरभंगा जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी के चंचल नगर इलाके की है, जहां शनिवार की सुबह सात बजे विवाविद जमीन की घेराबंदी का विरोध करने पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने लाठी व डंडे से दलित वर्ग के एक दर्जन से अधिक घरों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने घरों में घुस कर लोगाें के साथ मारपीट की। घरों पर रोड़ेबाजी की।

घटना का पता चलने पर बीच-बचाव को आए पतौर ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार भी चोटिल हो गए। इस रोड़ेबाजी व हमले में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए बहादुरपुर पीएचसी में भर्ती किया गया है।

इस घटना के बाद चंचल नगर में तनाव उत्पन्न हो गया है। सदर एसडीओ डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह व एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।

Share

Leave a Reply