
पंडित दीनदयाल की मनाई गई पुण्यतिथि। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहो पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर संकल्प एवं समर्पण दिवस मनाया। मनीगाछी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कि पुण्यतिथि समर्पण सह संकल्प दिवस के रूप मे मनीगाछी पश्चिमी और पूर्वी मंडल अध्यक्ष क्रमशः अंजनी कुमार झा “मुन्ना” एवं अजय राम की अध्यक्षता मे मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हरि सहनी थे । कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओ ने एक एक संकल्प भी लिया ।
कार्यक्रम मे पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर , पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मिश्र, रमेश चौधरी , मदन यादव , लक्ष्मण झा ,घनश्याम झा, अशोक कामती , सुजीत यादव , नुनु कामती , अवधेश यादव, निलाम्बर मंडल , सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के नवादा भगवती स्थान परिसर में मंडल अध्यक्ष राधेश्याम झा के अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर मल्यार्पण किया. मल्यार्पण के बाद जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी अशोक नायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक एवं संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते थे. सनातन विचार धारा की मूल रूप से प्रस्तुत करते हुये देश को एकात्म मानवाद जैसी प्रगतिशील विचारक थे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने वृक्षा रोपन, बेटी पढाओ, बेटी बचाओ एवं स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर बिंदे सहनी, नारद नायक, मुनिन्द्र यादव, मदन पाठक, उग्रनाथ झा सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे.

