Home मुख्य आगलगी में 13 घर स्वाहा। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 11, 2017

आगलगी में 13 घर स्वाहा। Voice of Darbhanga

IMG_20170212_061811कुशेश्वरस्थान : अंचल क्षेत्र के औराही गांव में शनिवार की दोपहर को आगलगी की एक घटना में 13 घर जलकर स्वाहा हो गया. इस अग्निकांड में लगभग 3 लाख से अधिक की सम्पत्ती जलकर खाक हो गया. वहीं लीला देवी के एक गाय एवं एक बाछी झुलसकर मर गयी. ग्रामिणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. बाद में अग्निशामक की गाड़ी आयी और आग के बचे अवशेष को बुझाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली के शॉट सर्किट से लीला देवी के घर में आग लगी और देखते ही देखते लक्षो मुखिया, पलटनिया देवी, रंजू देवी, शिवजी मुखिया, बेचन मुखिया, बबलू मुखिया, दाय सुन्दरी देवी, गोविन्द मुखिया, बालचन्द मुखिया, सिकिन्दर मुखिया, गुलटेन मुखिया एवं प्रमोद मुखिया का घर धू धू कर जलने लगा. इस दौरान गांव में अफरा तफरी मच गयी. आगलगी की सूचना मिलने पर मो0 शफीक, सीओ कृष्ण कुमार सिंह उपप्रमुख संतोष कुमार यादव, सीआई अशोक कुमार यादव, राजस्व कर्मचारी गणेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. एसडीओ मो0 शफीक ने सीओ को क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवारों के बीच राहत कार्य चलाने का निर्देष दिया.

Share

Leave a Reply