Home मुख्य बख्शे नही जाएंगे शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 11, 2017

बख्शे नही जाएंगे शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले। Voice of Darbhanga

IMG_20170212_062650

दरभंगा: जिला पदाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी सत्यवीर सिंह ने चंदनपट्टी गांव के चंचलनगर का मुआयना किया। इन्होंने समाज के विभिन्न तबकों के लोगों के साथ बैठक शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। डीएम ने विवादित जमीन के बावत शिया व सुन्नी समुदाय के लोगों से सीओ हायाघाट के पास कागजात जमा करने को कहा। एसएसपी सत्यवीर सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि शांति-सौहार्द बिगाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। चाहे कोई भी हों। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कानून को किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। मौके पर सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी दिलनवाज अहमद, अंचलाधिकारी संजय कुमार,सदर इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश, लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल, बहादुरपुर थानाध्यक्ष आर.एन. सिंह, फेकला ओपी प्रभारी मो.खुशबुद्दीन, पतोर ओपी प्रभारी संतोष कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष शमशाद रिजवी, जुबैर,हन्नान,इरफान,जमील,सैयद अतहर हुसैन, कैशर अली, सैयद अब्बास मेंहदी, सैयद शोएब रजा, चांद बाबू आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply