
माले का पंचायत स्तरीय सम्मेलन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: भाकपा माले का बिजली पंचायत स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन सूर्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय हरिजन दरवाजा पर सम्पन्न हुआ. इस मौके पर प्रखंड सचिव अशोक पासवान ने कहा कि बिहार सरकार महादलितों के अधिकार के खिलाफ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को पटना में आयोजित अधिकार रैली में बिहार में व्याप्त अराजकता के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन करना है. इस मौके पर त्रिवेणी प्रसाद यादव, बृज कुमार यादव, प्रभु सहनी, बेचन राम, कोरकु महतो, अशोक महतो, किशुन महतो, तेतर राम, महेन्द्र राम, भरत राम आदि उपस्थित थे. वहीं मोसीमपुर में कौशल्या देवी की अध्यक्षता में रैली की तैयारी को लेकर बैठक हुई.

