
झाँसी की रानी वाली रूप धर दो बहनों ने उतार दिया मनचलों के वेलेंटाइन का भूत। Voice of Darbhanga
दरभंगा: मनचलों ने लड़कियों को छेड़ा तो पहले उन्होंने नजरअंदाज किया। लेकिन जब हरकतें बढ़ीं तो एक मनचले को थप्पड़ जड़ दिए। इससे नाराज मनचलों ने सरेआम पिटाई क्या की, लड़कियां झाँसी की रानी बनकर टूट पड़ीं। फिर तो मनचलों की शामत आ गई। अंत में उन्होंने माफी मांगी और कान पकड़कर उठक-बैठक कर जान छुड़ाई। घटना दरभंगा के विवि परिसर में रविवार को हुई।
जानकारी के अनुसार दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विवि परिसर में थाना के निकट दो बहनें खड़ी थीं। वहां कुछ मनचलों ने उनपर फब्तियां कसनी शुरू की। बहनों ने इसे नजरअंदाज किया तो मनचलों की हरकतें बड़ती गईं। उन्होंने दोनों बहनों को छूने की कोशिश की। इसपर एक बहन ने एक मनचले को जमकर चांटा जड़ दिया।
सरेआम चांटा पड़ने से मनचले बौखला गए। उन्होंने भी दोनों बहनों को पीटना शुरू कर दिया। इसपर बहनें बचाव के लिए शोर मचाते हुए मनचलों पर टूट पड़ीं। इस बीच भीड़ भी जुट गई। भीड़ ने भी मनचलों की खबर लेनी शुरू कर दी। लोगों का साथ मिला तो दोनों बहनें मनचलों पर कहा बनकर टूट पड़ीं।
बहनों ने लात-घूूंसों, थप्पड़ व सैंडिल से पूरे फिल्मी अंदाज में पिटाई की। साथ में लड़कियों की इज्जत करने की नसीहत भी देती जा रहीं थीे। पिटाई से घायल मनचलों ने दोनों बहनों को बहन कहते हुए माफी मांगी तो उनका गुस्सा और चढ़ गया। कहा कि वे किसी का भाई कहलाने के लायक नहीं हैं।
पिटाई के बीच कुछ स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर बहनों को समझाया। फिर, मनचलों से कान पकड़कर उठक-बैठक करा भगा दिया।

