Home मुख्य क्राइम मीटिंग में ससमय लंबित कांडों के निष्पादन का एसएसपी ने दिया निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 12, 2017

क्राइम मीटिंग में ससमय लंबित कांडों के निष्पादन का एसएसपी ने दिया निर्देश। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1486914898613

दरभंगा : वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने क्राइम मिटिंग कर लम्बित कांडों का निष्पादन ससमय कर लिए जाने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि कांडों के निष्पादन में ढिलाई बरतने वाले पुलिस अधिकारी को बख्सा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि हर हाल में अंतरस्रातक परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण बनाये जाने को लेकर सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पूरा सहयोग देंगे. वहीं उन्होंने कहा कि इस माह उनका खास ध्यान शराबबंदी पर होगा. वहीं उन्होंने कहा कि कांडों के त्वरित निष्पादन के साथ-साथ स्पीडी ट्रायल पर खास ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने आज की अपराधगोष्टी में खास तौर से शहरी इलाके में यातायात व्यवस्था को लेकर कई तरह के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया. इसके अलावा शहरी व देहाती क्षेत्रों में पुलिस गश्ती में तेजी लाये जाने, गाड़ियों की चेकिंग किए जाने के अलावा जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी नजर रखे जाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने सभी अपराधिक कांडों से जुड़े मामले की रिपोर्ट एक सप्ताह में दिए जाने का आदेश अधिकारियों को दिया है. आज की बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद समेत सभी एसडीपीओं, पुलिस इंस्पेक्टर व थानेदार मौजूद थे.

Share

Leave a Reply