
पत्रकारों की बैठक में प्रेस क्लब बनाने का निर्णय। Voice of Darbhanga

कुशेश्वरस्थान : कुशेश्वरस्थान बाजार स्थित खगड़िया धर्मशाला में रविवार को पूर्वी एवं पश्चिमी प्रखण्ड के पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार राय तथा संचालक संघ के सचिव ललित नारायण साह ने किया. बैठक में संघ की मजबूती तथा पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. वही सर्व सम्मति से प्रेस क्लब कुशेश्वरस्थान के गठन तथा उसे पंजीकृत करने का प्रस्ताव पारित किया गया. इसके अलावा पत्रकार की गरिमा ओर अनुशासन बनाये रखने तथा प्रति माह बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया. वही दूसरी ओर पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार ओर हत्याएं की घटनाओं पर गहरी निंदा की गई. बैठक में महेश अग्रवाल, नविन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, राजीव रंजन झा, पुरषोत्तम कुमार, सन्तोष पौद्दार, शिवजी राय, अमित पौद्दार, सुधीर चौधरी सहित सभी पत्रकार शामिल थे.

