Home मुख्य कबीर ज्ञान महायज्ञ-संत सम्मेलन आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 12, 2017

कबीर ज्ञान महायज्ञ-संत सम्मेलन आयोजित। Voice of Darbhanga

IMG_20170212_214345

केवटी : पैगंबरपुर गांव के कबीर कुट्टी आश्रम में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कबीर ज्ञान महायज्ञ सह संत सम्मेलन के अंतिम दिन रविवार को संत जयप्रकाश दास ने सदगुरू कबीर साहेब के वचनों व विचारों की महत्ता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. कहा कि जब तक हम धर्म का सही ज्ञान प्राप्त कर पारखी नहीं बन जाते तब तक भक्ति का सुंदर फल प्राप्त नहीं कर सकते. धर्म के नाम पर हिंसा,  जातपात, भेदभाव, छुआछुत, आडंबर, छल प्रपंच, अंघविश्वास आदि ज्ञान के अभाव के कारण हैं. मौके पर महात्मा रामप्रसाद साहेब, संत रामघनी दास मोहन साहेब   संत सुरेश दास, शोभी दास, राजेंद्र दास, रामलखन दास, सीताराम दास, रामसकल दास, डोमन दास, सुखदेव दास, विघानन्द दास, अशोक दास, रोहित दास,  शिवनाथ दास आदि संतो ने अपने  प्रबचन से माहौल को कबीरमय बना दिया.  महात्मा सीताराम दास साहेब की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता  संत पलटू दास व संचालन  संत रामजी दास ने किया. जबकि आगत संतो का स्वागत सोती दास ने किया.

Share

Leave a Reply