Home मुख्य शादीशुदा प्रेमिका की तस्वीर फेसबुक पर डाला तो प्रेमिका के पिता ने भिजवा दिया जेल। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 13, 2017

शादीशुदा प्रेमिका की तस्वीर फेसबुक पर डाला तो प्रेमिका के पिता ने भिजवा दिया जेल। Voice of Darbhanga

IMG_20170213_152020

दरभंगा: लहेरियासराय थानाक्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले निवासी मो0 नसीब के 18 वर्षीय पुत्र मो0 जसीम को अपने ही मोहल्ले के 21 वर्षीय शादीशुदा युवती से फेसबुक पर वेलेंटाइन का इज़हार करना बहुत महंगा पड़ा। युवती एक बच्चे की माँ भी है।

आवेदक युवती के पिता ने बताया कि उक्त युवती के पिता ने बताया कि  आरोपी युवक तीन साल से उनकी पुत्री से छेड़छाड़ एवं जबर्दस्ती करने की कोशिश करता था जिसका विरोध उनके पुत्री द्वारा किया जाता था। परंतु 12 फरवरी को उनकी पुत्री का बनावटी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

इस घटना की पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष सह इंसेक्टर डीएन मंडल ने  बताया कि इस मामले में काण्ड संख्या 49/17 दर्ज कर युवक को जेल भेजा जा रहा है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़के की बातचीत उक्त लड़की से शादी से पहले से हुआ करती थी। लड़की भी उसे फोन करती रहती थी जिसका मोबाइल रिकॉर्डिंग भी उसके पास है। पर लड़की के पिता को यह पसंद नही था।

Share

Leave a Reply