Home मुख्य फल के कार्टून में शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 13, 2017

फल के कार्टून में शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

IMG_20170213_171514

दरभंगा: सिमरी थानाक्षेत्र के जलवार गाँव में आज फल के व्यवसाय के आड़ में शराब का व्यवसाय करने के आरोप में पुलिस ने 60 बोतल शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फल व्यवसाय के आड़ में जलवार गाँव निवासी रामू सहनी अपनी पत्नी नीलम देवी के साथ शराब बेचने का धंधा करता है। फल के कार्टून में ही फल के साथ शराब भी लाता है। उन्होंने पहले गुप्त रूप से इस सूचना की पुष्टि अपने लोगो को सादे वर्दी में भेज कर करवायी। उन्हें पता चला कि आज ही बंगाल से शराब उन्होंने मंगवाया है। इसके बाद पुलिस ने छापा मार कर मैक डोवेल्स की फुल 15 तथा 180 ml की फ्रूटी जैसे डिब्बे में बंद 45 बोतल शराब बरामद की। छापे के समय रामू सहनी फरार हो गया था। पर मौके पर उसकी पत्नी नीलम देवी पकड़ी गई। सभी शराब की बोतल बंगाल निर्मित है।

Share

Leave a Reply