Home मुख्य जाम के कारण गेट के सामने टेम्पो खड़ा किया तो ड्राइवर को पीट कर दिया घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 13, 2017

जाम के कारण गेट के सामने टेम्पो खड़ा किया तो ड्राइवर को पीट कर दिया घायल। Voice of Darbhanga

IMG_20170213_180044

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय में आज एक ऑटो ड्राइवर को एक स्थानीय व्ययक्ति द्वारा पीट कर घायल कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंडासराय से लहेरियासराय की तरफ आ रही एक ऑटो जाम में फंस कर रुक गयी थी। उसी पर जिस व्यक्ति के गेट के सामने रुक गया था, उसने आकर हटाने को कहा। इस पर पतोर ओपी क्षेत्र के मदनपुर निवासी चालक रामललित साह ने कहा कि जाम में कैसे हटाएंगे, जैसे ही जाम खत्म होता है, वह गाडी आगे बढ़ा लेंगे। इसी पर उक्त व्यक्ति अंदर जाकर लाठी निकाल कर ले आया और ऑटो चालक की पिटाई शुरू कर दी। ऑटो चालक के नाक मुह से खून निकलने लगा। इसपर ऑटो पर सवार लोगों ने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर हस्तक्षेप किया तो डंडा मारने वाला व्यक्ति घर के अंदर चला गया। इस घटना से जाम की हालत और बिगड़ते देख स्थानीय मीडियाकर्मी द्वारा लहेरियासराय थानाध्यक्ष को मोबाइल पर सूचना दी गयी तो उन्होंने पुलिस भेजने की बात कही। पर जब पुलिस नही आयी तो ऑटो चालक ने खुद थानाध्यक्ष को फोन किया। थानाध्यक्ष ने उक्त ऑटो चालक को थाने पर आकर शिकायत देने को कहा जिसके बाद उक्त चालक थाना की ओर बढ़ गया।

Share

Leave a Reply