Home मुख्य सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा देने के साथ साथ शिकायतों एवं सुझावों को भी गंभीरता से लेगा पारस प्रबन्धन। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 13, 2017

सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा देने के साथ साथ शिकायतों एवं सुझावों को भी गंभीरता से लेगा पारस प्रबन्धन। Voice of Darbhanga

IMG_20170213_200912

दरभंगा: हाल के दिनों में वॉइस ऑफ़ दरभंगा द्वारा पारस हॉस्पिटल की दरभंगा शाखा में मरीज के इलाज़ में लापरवाही की खबर को लिखने के बाद प्रबन्धन ने इसपर गंभीरता से संज्ञान लिया। पारस दरभंगा के हेड डा0 आनंद ने बताया कि अस्पताल का प्रथम ध्येय मरीजो को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना है और प्रबंधन इसकेलिए सदैव तत्पर है। फिर भी यदि दरभंगा शाखा से जुडी कोई शिकायत या सुझाव हो तो इसके लिए प्रबन्धन द्वारा दो पदाधिकारोयों को अधिकृत किया गया है।  डा0 आसिफ के मोबाइल नम्बर 8298902023 एवं श्री प्रेम के मोबाइल नम्बर 7808958526 पर संपर्क कर अपने सुझाव एवं शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। हर सुझाव एवं शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

डा0 आनंद ने बताया कि पारस हाॅस्पिटल, दरभंगा मिथिलांचल का पहला सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल है। इस क्षेत्र में यह पहला हाॅस्पिटल है जो स्पेशलाइज्ड आॅर्थो, ट्राॅमा, ज्वाइंट रिप्लेस्मेंट केयर तथा 24 घंटे काॅर्डियोलाॅजी, न्यूरोलाॅजी तथा सर्जिकल सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। अपने मिशन के तहत पारस, दरभंगा मिथिलांचल के निवासियों को वहन करने योग्य दर पर गुणवत्ता केयर उपलब्ध करा रहे हैं। पारस, दरभंगा में स्पेशलाइज्ड  स्पाइन सर्जरी और कमर की दर्द (बैंक पेइन) की सेवाओं को वहन करने योग्य दर पर लाँच किया है। दरभंगा पारस हाॅस्पिटल ने मिथिलांचल नवासियों के लिए श्रेष्ठ डाइगनोस्टिक सेवाएं जैसे-सिटी स्कैन एक्स-रे और अन्य संबंधित पैथोलाॅजी सेवाएं ‘स्टेट आॅफ द आर्ट’ सिस्टम से उपलब्ध कराए हैं। इस यूनिट के पास फिजियोथेरापिस्ट विषेशज्ञों की एक संपूर्ण टीम भी उपलब्ध है जो रिहोबिलिटेशन सहयोग सेवाएं उपलब्घ कराती है। पारस हाॅस्पिटल दरभंगा के विषेशज्ञ डाॅ॰ अभिषेक सर्राफ (आॅर्थोपेडिक्स एवं स्पाइन सर्जन) ने बताया की स्पाइन से संबंधित मसलें आम है और कई बार इनमें सर्जिकल हस्तक्षेप की जरूरत पड़ती है। लोग इसकी पहचान और लक्षण को टाल जाते हैं जो आगे जाकर उनके लिए नुकसानदायक बन जाती है। इससे संबंधित मसलों में स्पाइनल कार्ड ट्यूमर स्पोंडिलाइसिस तथा रीढ़ की हड्डी के टूटने की संभावना इत्यादी है। इनमें विषेशज्ञों का हस्तक्षेप अनिवार्य होता है। पारस दरभंगा ने लोगों को इस क्षेत्र में ‘स्टेट आॅफ टू आर्ट’ सुविधाएं उपलब्ध करायी है। पिछले कुद दिनों में स्पाइन और ट्राॅमा इंजुरी से झूझते हुए रोगियों का सफलतापूर्वक पारस हाॅस्पिटल दरभंगा में इलाज हुआ है। पारस दरभंगा के पास सुपर स्पेशलिटी की संपूर्ण टीम मौजूद है, जिसमें स्पाइन सर्जन, न्यूरोसर्जन, न्यूरोलाॅजिस्ट आदि शामिल है जो श्रेष्ठ सर्जिकल और मेडिकल ट्रीटमेंट उपलब्ध करा रहे हैं और मिथिलांचल वासियों की संपूर्ण समस्या को दूर कर उनके जीवन में परिवर्तन ला रहे हैं। इलाज मरीज के स्थिति पर निर्भर है। स्पाइन सर्जन डा॰ अभिशेक सर्राफ और डा॰ मो॰ इजाज आलम पारस हाॅस्पिटल दरभंगा में स्पाइन विषेशज्ञ है जो मिथिलांचलवासी को अपनी सेवा उपलबध करा रहे हैं। साथ ही पारस हाॅस्पिटल, दरभंगा के न्यूरोलाॅजीस्ट डा॰ मो॰ यासिन भी मौजूद हैं जो भिन्न सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। जैसे लकवा, ट्रोबोलाइसीस जाटील मिर्गी रोग का इलाज पेरिफेरल न्यूरोपैजी की जाँच एवं उपचार बोटोक्स इंजेक्शन की सूविधा न्यूरोलाॅजी आई॰सी॰यू॰ विभाग अन्य जाँच-ई॰ ई॰जी॰ एन॰सी॰वी॰, ई॰एम॰जी॰ इत्यादि उपलब्ध है।

पारस हाॅस्पिटल, दरभंगा को आर्टिफिशियल डिस्क रिप्लेस्मेंट, कमर की सर्जरी, स्पाइनल दर्द के लिए एपिड्यूरल इंजेक्शन लंबार माइक्रोस्कोपिक, स्पाइनल डिफार्मेटी करेक्शन, स्पाइनल ट्यूमर रिमूवल फ्लूरोस्काॅपी, नर्व रूट क्लाॅक इत्यादि जैसे सर्जिकल प्रक्रियाओं में विशेज्ञता हासिल है।

Share

Leave a Reply