Home मुख्य बिहार सरकार किसान विरोधी , हर मोर्चे पर विफल: भाजपा। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 14, 2017

बिहार सरकार किसान विरोधी , हर मोर्चे पर विफल: भाजपा। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1487085333685

दरभंगा  : जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयो मे राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओ ने किसान की समस्या  एवं विभिन्न जन समस्याओ के मुद्दे पर धरना दिया एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ।

बेनीपुर: राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओ ने भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्वे की अध्यक्षता मे बेनीपुर अनुमंडल कार्यालय पर धरना दिया ।धरना को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला  उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि महागठबंधन सरकार किसानो के प्रति सौतेला व्यवहार कर रही है । पिछले वर्ष की गेंहू बीज खरीद की सब्सिडी राशि अभी तक किसानो को नही मिली है , सरकार की  उदासीनता के कारण किसानो को डीजल अनुदान की राशि  अभी तक किसानो के खाते तक नही पंहुची है । उन्होंने सरकार को हर मोर्चे  पर  विफल बताते हुए कहा कि  इन्टरमिडिएट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा मे मिडिया कवरेज पर रोक लगाना लोकतंत्र  कि हत्या है । सभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान  जिला भाजपा मंत्री  अशोक नायक ने कहा कि बिहार सरकार की उदासीनता के कारण ही किसान धान को औने पौने दामो पर बेचने को मजबूर है ।

सभा को विस प्रभारी जयकृष्ण झा , अवधेश झा , रामपदारथ ठाकुर, रामफल मिश्र, संजीव कुमार राय, रमणजी पासवान, लोजपा प्रखंड  अध्यक्ष समसुल होदा सहित कई  कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया ।सभा का संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष  राधेश्याम झा एवं धन्यवाद ज्ञापन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष झा ने किया ।

वहीँ कुशेश्वरस्थान प्रखंड के  प्रखंड कार्यालय सत्तीघाट मे भाजपा मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा की अध्यक्षता मे महाधरना का आयोजन किया गया । सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा ने कहा कि बिहार सरकार की अपराधीयो पर कोई अंकुश नही रह गया है एवं सात निश्चय के नाम पल वह ढोंग कर रहे है । सभा को रामविलास भारती, कामेश्वर दास , मिंकु यादव, नथुनी मंडल , संजय सिंह , सीताराम पासवान सहित सैकडो कार्यकर्ता ने संबोधित किया ।

Share

Leave a Reply