Home मुख्य डीएमसीएच में संविदा पर बहाल सफाई कर्मियों ने नए एजेंसी द्वारा हटाये जाने के विरोध में किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 15, 2017

डीएमसीएच में संविदा पर बहाल सफाई कर्मियों ने नए एजेंसी द्वारा हटाये जाने के विरोध में किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

IMG_20170215_114032

दरभंगा: डीएमसीएच में वर्षों से काम कर रहे 120 सफाई कर्मी के सामने भुखमरी की समस्या उतपन्न हो गयी है। इस दहशत को लेकर आज कैंपस में सफाई कर्मियों ने सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया।इस बैठक की अध्यक्षता भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा0) के नेता दिनेश झा ने की । इस बैठक को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी( मा) के जिला मंत्री अविनाश कुमार ठाकुर ने कहा कि सफाई का काम शिवानी इंटरप्राइजेज कर रहा था। परंतु आज उसकी निविदा खत्म हो रही है। 15 फरवरी से यह ठेका शक्ति सेवा आश्रम पटना को मिला है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुराने सफाई कर्मी को नहीं रखा जाएगा । उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया गया तो अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। अगर पुराने सफाई कर्मियों को नहीं रखा गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक को खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला संयोजक दिलीप भगत, किसान सभा अध्यक्ष सुधीर कांत मिश्र ,एच एन झा, अशोक झा आदि ने संबोधित किया।

Share

Leave a Reply