Home मुख्य सिटी लाइफ मॉल ने कानून हाथ में लेकर मानवता को किया शर्मशार। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 15, 2017

सिटी लाइफ मॉल ने कानून हाथ में लेकर मानवता को किया शर्मशार। Voice of Darbhanga

IMG_20170215_182656

दरभंगाः शहर के मिर्जापुर स्थित सिटी लाइफ मॉल के कर्मियों ने मानवता को शर्मसार करने का एक अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया. जी हां, जिस तहर फिल्म दीवार में मजदूर हीरो के हाथ में विलेन ने लिखा था कि मेरा बाप चोर है, उसी तर्ज पर शहर के सिटी लाइफ मॉल में तीन नाबालिक छात्रों पर वहां के कर्मियों ने पर्स चोरी का आरोप लगाते हुए उनके सीने पर एक बोर्ड पर “मैं चोर हूं” लिख कर लटका दिया. इतना ही नहीं उसके बाद तीनों बच्चों को पूरे मॉल में घंटों घुमाया गया. इसे देख वहां मौजूद मॉल कर्मी सहित ग्राहक देख कर हंसते रहे. और मन भर जाने के बाद उसे छोड़ दिया गया.

इस पूरे घटनाक्रम को एक मीडिया कर्मी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. सवाल यह उठता है कि अगरमॉल में तीनों नाबालिक लड़कों ने चोरी की तो उसे पुलिस के हवाले करने की वजह उसके साथ अमानवीय कृत्य करने का अधिकार उन कर्मियों को किसने दिया?

Share

Leave a Reply