Home मुख्य जिला कांग्रेस द्वारा जगह जगह जनवेदना कार्यक्रम का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 15, 2017

जिला कांग्रेस द्वारा जगह जगह जनवेदना कार्यक्रम का आयोजन। Voice of Darbhanga

IMG_20170215_202546

दरभंगा: आज एआईसीसी के आह्वाहन पर दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा अलीनगर एवं घनश्यामपुर प्रखंड में जनवेदना पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से  नोटबन्दी से त्रस्त किसान, मजदूर, महिलाएं,छात्रों , युवाओं, एवं छोटे व्यापारियों के वेदना को सुनने एवं समझने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नोटबन्दी करके देश को अंधेरे कुएं में धकेल दिया है, नोटबन्दी से आमलोग , किसान का हाल बुरा है। किसानों की खेती नोटबन्दी के वजह से समय से नहीं हो पाया। जो किसान खरीफ फसल को  बेच दिए, उनको नोटबन्दी के वजह से उनको पैसे नही मिल पाया। इस वजह से किसानों की माली हालात दयनीय हो चुकी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को नोटबन्दी के मुद्दे पर संसद मे बोलने के लिये समय नही है, जनहित के मुद्दों पर बोलने के लिए समय नही है , इन मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं और पार्टी के चुनाव प्रचार के लिये पर्याप्त समय दे रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व मेयर अजय जालान ने कहा कि  नोटबन्दी सुनियोजित लूट है , इसके माध्यम से गरीबों का पैसा प्रधानमंत्री जी 50 चन्द अमीरों में बाट दिए है।  प्रधानमंत्री जी ढाई साल की विफलता को दबाने  के लिए बिना तैयारी के नोटबन्दी करके जनता की समस्याओं को कम करने के बजाय बढ़ाने का काम किया है।

नोटबन्दी कार्यक्रम के जिला  कन्वीनर सह जिला उपाध्यक्ष मनोज झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री जी ने 2014 लोकसभा चुनाव मे देश के युवाओं से वादा किया कि हर साल 2 करोड़ रोजगार दिया जायेगा । ढाई साल बीत जाने के बाद भी वो अपना वादा तो पूरा नही कर पाए हैं लेकिन नोटबन्दी करके देश में 30 लाख से अधिक लोगों को बेरोजगार बना दिया गया। कार्यक्रम में जिला महासचिव हैदर अली ख़ान, NSUI के ज्ञानेंद्र कुमार झा,घनश्यामपुर प्रखंड अध्यक्ष रामचन्द ठाकुर , अलीनगर प्रखंड अध्यक्ष वीरचन्द झा, यशोदानन्द झा, दिनेश राय, विमलकांत झा, मो जुबेर, मो हाफिज, मिथिलेश कुमार सिंह, रामलोचन झा, लालेश्वर झा, सुरेश राय, दयाकान्त झा, कमल राय, गोपाल जी झा एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply